Skip to main content

“गुलशन की महकती फिज़ा”

हर लड़की का सपना होता है, की उसे एक अच्छा इंसान पति के रूप में मिले.....लेकिन हर लड़की ये भी चाहतीं है की उसकी जिंदगी में बो पल भी आये, जब कोई उसे मां, मम्मा कह कर बुलाए।

       

♥️ŅAYŔA♥️


हां, आज से ठीक 2 बर्ष पहले( 5-सितंबर 2019), समय ठीक 8:52 बजे, मानों जैसे तुम्हारा बर्षो का इंतज़ार ख़त्म हो गया हो, 

आज के ही दिन तुमने एक परी को जन्म दिया था, एक खिलखिलाती हुई राजकुमारी को पाया था, किसको पता था कि ये दिन तुम्हारी ज़िन्दगी में ठेर सारी खुशियां लेकर आने बाला है।

आज ही के दिन मेरी फूल जैसी दोस्त को, फूलों ने महकते हुए बोला, मुबारक हो आपके आशियाने में एक नन्हीं परी आई है।

चाहें दुनियां के लिए तुम आज पूरी 2 साल की हो गई हो, लेकिन मेरे लिए पूरे 2 साल, 9 माह कि हो गई हो....तेरे दुनियां में आने से पहले ही में, तेरी मां तेरे साथ 9 माह की ज़िन्दगी जी चुकी थी।

तेरी हर आहट, तेरा सोना, जागना, भूख लगना, प्यारी सी किक मारना,  मुझे तेरे होने का अहसास देता था, तेरी मुस्कान मुझे मुस्कान देती थी, मेरी ज़िन्दगी के खुशनुमा और सुनहरे पल थे वो, जिन्हें मैने सिर्फ़ और सिर्फ़ तुम्हारे साथ जिया हैं।

समेट लेना चाहती हूं, तेरे अल्फ़ाज़, तेरी क्यूट हंसी को, गुदगुदाने वाली शैतानियों को, हर बो आहट, हर चाह, हर बो पल जिससे तुम्हे खुशी मिली हो,


जब पहली बार मैने तेरे मुंह से मम्मा सुना, मानों जैसे इस एक आवाज़ ने दुनियां भर की ख़ुशी मेरी झोली में डाल दी हो...

यूं तो प्यार तो सभी करते हैं तुझसे, पर मेरी बेटी के लिए मेरा प्यार कुछ अलग सा हैं, 

मुझे अभी भी याद हैं, जब तू बीमार हुई थी, इस एक वजह ने मुझे कहीं रातों तक चैन से सोने नहीं दिया, हर दिन - रात, हर पल तुम्हीं थी मेरे ज़हन में, और हो भी क्यों ना... एक लंबे सफ़र के बाद तुझे पाया था मैने, कहीं तुझे कुछ हो ना जाए, इसी डर से आत्मा कांप उठती थी मेरी.....

जब किसी दिन मेरी ज़िन्दगी के पन्ने पूरे होंगे...
मुझे पता है कि मेरी बेटी सबसे सुन्दर अध्यायों (Chapters)  में से एक होगी।

बस यहीं आरज़ू है कि, तुम्हारा हर दिन....तुम्हारे जन्मदिन की तरह ही गुज़रे...... और खुशियां भी सदा तेरी दीवानी रहें।।
Happy Birthday Dear......

 Sonu Ghunawat...

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

#बचपन के पल

दोस्तों,  बचपन के दिन भी कितने खूबसूरत होते थे ना... दोस्तो के साथ सारे दिन खेलना,बेवजह हंसना, रूठना - मनाना.... मुझे अभी भी वो पल याद है....जब रक्षाबंधन पर हम कटी हुई पतंगों के पीछे दूर दूर तक चले जाते थे,  मानो जैसे लगता था, उन पतंगों की  तरह हम भी उड़ रहे है। एक बात कहूं...दीवाली का तो हमें बेसब्री से इंतजार रहता था....आजकल के बच्चे तो सिर्फ सेल्फी लेने के लिए दीवाली मनाते है...और फेसबुक, इंस्टा पे साझा कर देते है  सोशिल साइट्स के डिजिटल प्यार में बच्चे इस कदर पागल है कि वो अपना बचपन जीना ही भूल गए है।  हमारे बचपन  के दिन भी कितने अजीब थे, तब सिर्फ और सिर्फ खिलौने टूटा करते थे...आज कल तो छोटी छोटी बातों पर दिल टूट जाया करते है अजीब सौदेबाज है ये वक्त भी... हमें बड़े होने का लालच देकर...हमारा बचपन छीन कर ले गया। आज तो हंसने के लिए भी लोग पार्टियां करते है....हम तो बेवजह ही हंस लिया करते थे....बरसात के पानी में खेलना, ⛵नावे चलाना जैसे हमारी स्थाई आदत थी..... अब नहीं बहती नावें⛵ बरसात के पानी में...अब तो बच्चो...

#सच्ची मोहब्बतें... एक कहानी मात्र

आज के दिन तुम मुझे मिले थी, तुम्हारे बताए बिना ही में तुम्हारी पसंद जान गया... ढेर सारे रेड रोजेज लेकर तुम्हे सरप्राइज कर दिया शायद किस्मत भी यही चाहती थी की तुम्हारी पलको की छाय में, में अपनी पूरी जिंदगी बिता दू आज पहली बार तुम मुझसे अपसेट हुई हो, तुम्हारी नाराजगी ने जैसे पूरी दुनिया को खामोश कर दिया…..ना सूरज निकला, ना रोशनी हुई…तुम्हारी उदासी ने जैसे फूलों को मुरझा दिया हो…लेकिन फिर मैने तुम्हे मनाया, एक ये ही हंसी के लिए में कुछ भी कर सकता हूं। तुम कहते तो शायद चांद को भी तुम्हारे क़दमों में ला देता। आज होली है, मुझे होली का त्योहार कभी पसंद नहीं था, लेकिन इस बार कुछ लगा था, ऐसा लगने लगा था…..जैसे होली सबसे अच्छा फेस्टिवल है शायद उसकी बजह तुम थी क्योंकि होली के हज़ारों रंगो की तरह, मेरी लाइफ में भी बहार बन कर आए *तेरे बिना में कुछ भी नहीं*

#गांव, मानों तो जिंदगी

 हिन्दुस्तान का एक बड़ा हिस्सा आज भी गांवों में रहता है,  लेकिन आज की कॉरपोरेट दुनिया, गांवों के रोजगार को मानो जैसे खा गई हो लोग अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरों को तरफ भागे जा रहे है, इन्हीं रोजमर्रा की चीजों ने गांवों को, शहर जाने को मजबूर कर दिया है, शहर जाने बाली रेलगाड़ियां लोगो से ठसा ठस्स भरी हुई दिखाई देती है। लेकिन जब आज शहरों में  #महामारी, पर्यावरण प्रदूषण, तरह - तरह बीमारियां फैल रही है.... ऐसी परिस्थितियों में लोगो को गांव याद आने लगता है क्योंकि इस दौर में भी गांव में जीवन और खुशहाली कायम है गांवो की खुशबू ही अलग होती है...जिसकी महक से पशु, जनलोक और गलियों में एक अलग ही माहौल रहता है... Sonu Ghunawat